क्या टेलीप्रॉम्पटर की खराबी की वजह से पीएम नरेंद्र मोदी को रोकनी पड़ी स्पीच? सोशल मीडिया में पीएम मोदी हुए ट्रोल, राहुल गांधी ने भी साधा निशाना
पीएम नरेंद्र मोदी ने कल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दावोस एजेंडा में जो कि एक वर्चुअल समिट था में हिस्सा लिया। अमूमन बड़े बड़े नेता न्यूज़ एंकर जिस टेलीप्रॉम्पटर का उपयोग स्पीच और स्क्रिप्ट को पढ़ने के लिए करते है वही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस्तेमाल की, कुछ तकनीकी खराबी की वजह से समिट में पीएम मोदी को अपनी स्पीच बीच मे रोकनी पड़ी,जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी पर इस मामले में निशाना साधा और कहा कि इतने झूठ तो टेलीप्रॉम्पटर भी नई झेल सका।
सोशल मीडिया में लोग पीएम मोदी की उस वीडियो को ज़ूम करके भी शेयर कर रहे है और लिख रहे है कि पीएम मोदी के चश्मे में टेलीप्रॉम्पटर का रिफ्लेक्शन साफ नजर आ रहा है। कुछ यूजर कह रहे है कि पीएम मोदी को स्पीच बीच मे रोकनी पड़ी क्योंकि टेलीप्रॉम्पटर खराब हो गया था,पीएम मोदी खुद से कुछ नही बोल सके।
आइये अब आपको बताते है कि टेलीप्रॉम्पटर आखिर होता क्या है और इसकी कीमत कितनी होती है।
टेलीप्रॉम्पटर को autocue के नाम से भी जानते हैं. यह एक डिस्प्ले डिवाइस होता है, जो किसी शख्स को स्पीच या स्क्रिप्ट पढ़ने में मदद करता है. मसलन इसका इस्तेमाल टेलीविजन रूम्स में होता है. यह स्क्रीन वीडियो कैमरा से थोड़ी नीचे होती है, जिसे देखर प्रजेंटर अपनी स्क्रिप्ट या स्पीच को पढ़ता है, हालांकि, प्रधानमंत्री और देश विदेश के दूसरे बड़े नेताओं द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला टेलीप्रॉम्पटर थोड़ा अलग होता है।

क्या आपने कभी लाल किला से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना है? अगर आपने गौर किया होगा तो पीएम के आस-पास एक ग्लास पैनल नजर आता है. बहुत से लोगों इस बुलेट प्रूफ ग्लास समझते हैं, जबकि वास्तव में यह एक टेलीप्रॉम्पटर होता है।
अमेरिका जैसे बड़े देशों में भी बराक ओबामा, क्लिंटन, ट्रम्प कई बड़े नेताओं को यही टेलीप्रॉम्पटर स्पीच के लिए दिया जाता है,जिसे जनता नही देख पाती।