पुलिस ने दस बाइकों के साथ किया दो शातिर चोरों को गिरफ्तार।
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर की पंतनगर थाना पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद शहर से हुई चोरी की 10 बाइकों को बरामद करने के साथ ही चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। चोरी की बाइकों सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले का खुलासा आज एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा अपने कार्यालय में किया।
उधम सिंह नगर की थाना पंतनगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 10 बाइकों को बरामद किया है साथ ही मोटर साइकिल चोरी में 02 आरोपी गिरफ्तार व 02 नाबालिगों को संरक्षण में लिया है। शहर क्षेत्र में हो रही मोटरसाइकिल चोरी की रोकथाम हेतु टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा चोरी की घटनाओं से संबंधित लगभग 150 से अधिक CCTV फुटेज का अवलोकन व संदिग्धों से पूछताछ की गई। इसी क्रम में थाना पंतनगर पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि तभी पुलिस ने मुखबिर सूचना पर डैक्कन कम्पनी के पास बिना नम्बर प्लेट की हीरो मोटरसाईकल पर सवार एक व्यक्ति दीपक शर्मा निवासी वार्ड न0-7 राजा कोलौनी थाना ट्राजिट कैम्प उधम सिंह नगर घेराबंदी कर पकड़ लिया तथा उसकी निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाईकल बरामद की गई। आरोपी ने बताया वह अपने दोस्त अजय सागर निवासी वार्ड न0-8 शिव नगर थाना ट्राजिट कैम्प उधम सिंह नगर व दो नाबालिक दोस्तो के साथ चोरी की घटना को अंजाम देते थे।