• Home
  • News
  • Police make a major breakthrough in the Udham Singh Nagar shooting case! Four accused arrested; two illegal country-made pistols and cartridges recovered. A parade of the accused was conducted at the crime scene.

उधम सिंह नगर में फायरिंग कांड का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा! चार आरोपी गिरफ्तार, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद! घटनास्थल पर कराई परेड

editor
  • Awaaz Desk
  • July 18, 2026 12:07 PM
Police make a major breakthrough in the Udham Singh Nagar shooting case! Four accused arrested; two illegal country-made pistols and cartridges recovered. A parade of the accused was conducted at the crime scene.

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन वयस्क और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस और छह खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, शास्त्री नगर क्षेत्र में हुई फायरिंग के बाद आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मोदी मैदान के पास घेराबंदी कर सोनू राठौर उर्फ जूड़ी, यश सिंह, अनुज उर्फ मुदिया और सोहेल को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग आरोपी को बाल न्याय अधिनियम के तहत अभिरक्षण में लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने गड्ढा कॉलोनी क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मामले में बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का किसी अन्य आपराधिक घटना से संबंध तो नहीं है। कार्रवाई के दौरान पुलिस तीनों वयस्क आरोपियों को घटनास्थल पर भी लेकर पहुंची, जहां उनसे वारदात का घटनाक्रम दोहराया गया। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश देने के उद्देश्य से आरोपियों की परेड भी कराई। सीओ सिटी वैभव सैनी ने कहा कि रुद्रपुर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
 


संबंधित आलेख: