• Home
  • News
  • Policeman sent to jail for burning wife's sister.

पत्नी की बहन को जलाने के आरोप में पुलिसकर्मी को भेजा जेल।

editor
  • Yogesh Shaily
  • August 20, 2023 10:08 AM
 Policeman sent to jail for burning wife's sister.

उत्तराखंड में एक बार फिर से खाकी दागदार हुई है। भले ही पुलिस को एक सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाता हो लेकिन ज़ब रक्षक ही भक्षक बन जाये तब क्या? ऐसा ही एक मामला उधम सिंह नगर में सामने आया है जहां एक पुलिसकर्मी ने अपनी तलाकशुदा पत्नी की बहन को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया है जिसमें पुलिस को दी शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पुलिसकर्मी को जेल भेज दिया है। इस घटना को आरोपी पुलिसकर्मी ने 15 अगस्त के दिन अंजाम दिया है। आरोपी पुलिसकर्मी इससे पूर्व में भी विवादित रहा है।

उधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर की प्रीत बिहार कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपनी बहन के घर पर रहती है, और उसका पति अजीम खान उसे तलाक दे चुका है।15 अगस्त को लगभग दोपहर के समय आरोपी पति घर पर आया और बहन के ऊपर पेट्रोल छिडक कर जान से मारने की नीयत से आग लगाने की कोशिश करने लगा। बहन ने पड़ोसी के घर में जाकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि अजीम ने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि पति ने बहन के लड़के के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है । आरोपी पुलिस कर्मी ने धमकी देते हुए कहा कि मैं पुलिस वाला हूँ मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। महिला ने बताया कि वह और उसकी बहन डरे हुए हैं। उससे जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ एक तहरीर आई है कि उसने अपनी साली को पेट्रोल डाल कर जान से मारने का प्रयास किया है जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और सभी एंगल पर जांच की जा रही है।


संबंधित आलेख: