• Home
  • News
  • Politics: Aam Aadmi Party prepared its strong team for Punjab, announced 18 new names

राजनीति:पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयार की अपनी मजबूत टीम,18 नए नामों की घोषणा की

editor
  • Kanchan Verma
  • December 26, 2021 06:12 AM
Politics: Aam Aadmi Party prepared its strong team for Punjab, announced 18 new names


आम आदमी पार्टी इनदिनों 5 राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर अपनी पार्टी के लिए पूरा दमखम लगा है। आम आदमी पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए कमर कस ली है। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को 18 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है । पार्टी अब तक कुल 58 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है। आप की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं। बयान के अनुसार आज जिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है उनमें सुलतानपुर लोधी से सज्जन सिंह चीमा, फिल्लौर से प्रेम कुमार, होशियारपुर से पंडित ब्रह्म शंकर जिम्पा, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अटारी से जसविंदर सिंह, बाबा बकाला से दलवीर सिंह टोंग और आनंदपुर साहिब से हरजोत सिंह बैंस शामिल हैं। जगदीप गोल्डी कम्बोज जलालाबाद से चुनाव लड़ेंगे जहां शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी मैदान हैं, अन्य उम्मीदवारों में खेमकरण से सरवन सिंह धून, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पप्पी, सार्दूलगढ़ से गुरप्रीत बनवाली, शतराना से कुलवंत सिंह बाजीगर, चब्बेवाल से हरमिंदर सिंह संधू, बलाचौर से संतोष कटारिया,बाघा पुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, भूच मंडी से मास्टर जगशीर सिंह, जैतो से अमोलक सिंह और पटियाला ग्रामीण से डा बलबीर सिंह शामिल हैं।


संबंधित आलेख: