• Home
  • News
  • Politics: After 24 years, the command of Congress will be in the hands of non-Gandhi! Due to the statement of General Secretary Jairam Ramesh, the market of discussions is hot, will come to Delhi and meet Sonia

सियासतः 24 साल बाद गैर गांधी के हाथ होगी कांग्रेस की कमान! महासचिव जयराम रमेश के बयान से चर्चाओं का बाजार गर्म, दिल्ली आकर सोनिया से होगी मुलाकात

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 21, 2022 09:09 AM
Politics: After 24 years, the command of Congress will be in the hands of non-Gandhi! Due to the statement of General Secretary Jairam Ramesh, the market of discussions is hot, will come to Delhi and meet Sonia

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर इन दिनों सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी नामांकन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा पर रहेंगे और वे दिल्ली नहीं जाएंगे। रमेश के इस बयान के बाद यह तय हो गया है कि राहुल पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान नहीं संभालेंगे। बताया गया कि राहुल गांधी 23 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर दिल्ली आएंगे। रमेश ने कहा कि राहुल अपनी मां सोनिया से मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल इस दौरान सोनिया से नए अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा कर सकते हैं। सोनिया गांधी ने 20 सितंबर को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को केरल से वापस बुलवाया था।
राहुल के चुनाव नहीं लड़ने के बाद कांग्रेस की कमान गैर-गांधी के हाथ में जाना तय माना जा रहा है। 1998 में सीताराम केसरी को हटाकर सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गई थीं। उसके बाद 2017 में राहुल कांग्रेस अध्यक्ष बने थे, लेकिन 2019 में उन्होंने पद छोड़ दिया था। 2019 के बाद से सोनिया अंतरिम तौर पर कांग्रेस की कमान संभाल रही हैं, लेकिन हेल्थ इश्यू की वजह से उन्होंने अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया है।
राहुल गांधी के इनकार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में राजस्थान के CM अशोक गहलोत और कांग्रेस सांसद शशि थरूर का नाम सबसे आगे है। थरूर पिछले दिनों सोनिया गांधी से मिल चुके हैं। इधर, बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिल्ली पहुंचे हैं। वे कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। 


संबंधित आलेख: