• Home
  • News
  • Politics breaking: Akhilesh Yadav will contest elections from Karhal, SP leader left the party after getting angry with Karhal, made serious allegations, said only Yadavs get tickets

राजनीति ब्रेकिंग:अखिलेश यादव लड़ेंगे करहल से चुनाव,करहल से सपा नेता ने नाराज़ होकर छोड़ी पार्टी,लगाए गंभीर आरोप,कहा बस यादवों को ही मिलता है टिकट

editor
  • Kanchan Verma
  • January 21, 2022 09:01 AM
Politics breaking: Akhilesh Yadav will contest elections from Karhal, SP leader left the party after getting angry with Karhal, made serious allegations, said only Yadavs get tickets

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है । अखिलेश के इस ऐलान के बाद उनकी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, दरअसल करहल से सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए,पार्टी छोड़ते हुए उन्होंने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। रघुपाल सिंह समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रहे हैं,रघुराज सिंह का आरोप है कि सपा में यादव परिवार के लोगों को या बिरादरी के लोगों को ही मौका मिलता है,मैं करहल से ग्राम प्रधान भी रहा हूं,हमेशा सपा के लिए काम किया. पूर्व सैनिक हूं,पर वहां अखिलेश जी ने मेरी नहीं सुनी, वहां की जनता मेरे साथ है,मैं बीजेपी उम्मीदवार के लिए काम करूंगा। 
 समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को अखिलेश की सीट का ऐलान किया था,पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का इस सीट से करीबी जुड़ाव रहा है।मुलायम सिंह यादव ने करहल के जैन इंटर कॉलेज से ही शिक्षा ग्रहण की थी और वे यहां पर शिक्षक भी रहे। करहल मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई से महज चार किलोमीटर की दूरी पर है। करहल सीट पर पिछले 7 बार से सपा का कब्जा है।2017 की लहर में भी बीजेपी इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई थी।
गौरतलब है कि बीते रोज ही समाजवादी पार्टी नेत्री और मुलायम सिंह की छोटी बहु अपर्णा यादव ने सपा का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थामा है,बीजेपी जॉइन करने के बाद उन्होंने अपने ससुर मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद भी लिया।


संबंधित आलेख: