• Home
  • News
  • Politics: Congress President targeted his own leaders! Said- Some people appear to be Congressmen but make their 'girlfriends' join BJP, Mahara said a lot in gestures

सियासतः कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ही नेताओं पर साधा निशाना! बोले- कुछ लोग दिखते कांग्रेसीं हैं पर अपनी ‘गर्लफ्रैंड’ को भाजपा में ज्वाइन कराते हैं, इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह गए माहरा

  • Awaaz24x7 Team
  • November 25, 2022
Politics: Congress President targeted his own leaders! Said- Some people appear to be Congressmen but make their 'girlfriends' join BJP, Mahara said a lot in gestures

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसे लोग घुस आए हैं जो दिनभर कांग्रेस कार्यालय में बैठते हैं और शाम को भाजपा नेताओं से मुलाकात करते हैं। यही नहीं माहरा ने बिना नाम लिए हुए कहा कि कुछ लोग कांग्रेस में दिखते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी गर्लफ्रैंड को भाजपा ज्वाइन करा रखी है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने कांग्रेस में कई एजेंट छोड़ रखे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यक्रम में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस को कमजोर करने के लिए कुछ लोगों को एजेंट बनाकर भेजा हुआ है। बीजेपी के कई ऐसे लोग कांग्रेस में घुस आए हैं, इन्हें पहचानने और इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सोची समझी साजिश के तहत यह लोग आपना चरित्र हरण भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भाजपा के एक केंद्रीय नेता ने विधायकों की बैठक ली। इस बैठक में सत्ता पाने और कांग्रेस को कमजोर करने के तरीकों पर विचार किया गया। बैठक में उन्होंने साफ कहा कि मूर्ति भंजन करो। मतलब चरित्र पर किचड़ उछालो और व्यक्तिगत छवि खराब करो। कांग्रेस में मिले हुए भाजपा के लोग यही काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की जरूरत है।


संबंधित आलेख: