• Home
  • News
  • Politics continues to heat up in Punjab: Now Navjot Singh Sidhu has resigned

पंजाब में लगातार गरमा रही सियासतः अब नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया इस्तीफा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 29, 2021 06:09 AM
Politics continues to heat up in Punjab: Now Navjot Singh Sidhu has resigned

नई दिल्ली। पंजाब की सियासत जहां लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है वहीं सियासत को लेकर घमासान थम नहीं रहा है। आज दिन में खबर आई थी कि पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में जा सकते हैं तो वहीं शाम होते-होते दूसरी खबर ने यहां की सियासत में भूचाल ला दिया। बताया जाता है कि पंजाब में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है, जिसमें लिखा है कि वे पंजाब के भविष्य से समझौता नहीं कर सकते। समझौता करने से इंसान का चरित्र खत्म होता है। मैं कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा। सिद्धू को 18 जुलाई को ही पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। सिद्धू ने अपने इस्तीफे की वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि वे सीएम न बनाए जाने से नाराज चल रहे थे। इसके बाद मंत्री पद और मंत्रालयों के बंटवारे में भी सिद्धू की नहीं चली। मंगलवार को मंत्रालय बांटे गए, सिद्धू के विरोध के बावजूद गृह विभाग सुखजिंदर रंधावा को दे दिया गया। इसके बाद दोपहर में ही सिद्धू का इस्तीफा सामने आ गया।


संबंधित आलेख: