• Home
  • News
  • Politics: For the third time in a row, Akhilesh Yadav got the command of SP! Ram Gopal Yadav, elected party president in the national convention, announced

सियासतः लगातार तीसरी बार अखिलेश यादव को मिली सपा की कमान! राष्ट्रीय अधिवेशन में चुने गए पार्टी अध्यक्ष, रामगोपाल यादव ने किया ऐलान

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 29, 2022 06:09 AM
Politics: For the third time in a row, Akhilesh Yadav got the command of SP! Ram Gopal Yadav, elected party president in the national convention, announced

लखनऊ। लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी की कमान अखिलेश यादव को सौंपी गयी है। आज उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव अधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने जाने का ऐलान किया। राष्‍ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को ही लगातार तीसरी बार पार्टी अध्‍यक्ष चुने जाने की प्रबल सम्‍भावना थी। पार्टी में तत्‍कालीन कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव से गतिरोध के कारण पार्टी के झंडे और चुनाव निशान को लेकर अदालती लड़ाई जीतने के बाद अखिलेश यादव को एक जनवरी 2017 को आपात राष्‍ट्रीय अधिवेशन बुलाकर पहली बार पार्टी संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव के स्‍थान पर दल का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाया गया था।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के चुनाव के लिए प्रक्रिया 20 सितंबर से प्रारंभ हो गई थी। इसमें अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया। राम गोपाल यादव ने उनके निर्वाचन का एलान किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इन तीनों में अखिलेश यादव का ही नाम था। उनके लिए कुल 36 प्रस्तावक थे। उनके विरोध में किसी ने नामांकन ही नहीं किया था। इसी कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए राम गोपाल ने अखिलेश यादव अध्यक्ष के निर्वाचन पर मुहर लगा दी।


संबंधित आलेख: