• Home
  • News
  • Politics: Former Punjab Chief Minister Amarinder Singh may join BJP next week! There is a stir in the political corridors, there is also a possibility of party merger

सियासतः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अगले हफ्ते भाजपा में हो सकते हैं शामिल! सियासी गलियारों में हलचल तेज, पार्टी विलय के भी आसार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 16, 2022 10:09 AM
Politics: Former Punjab Chief Minister Amarinder Singh may join BJP next week! There is a stir in the political corridors, there is also a possibility of party merger

नई दिल्ली। पंजाब की सियासत एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने वाला है। बताया जा रहा है कि पंजाब के पूर्व सीएम और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह अगले सप्ताह अपने परिवार के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जानकारी तो यहां तक है कि इसके साथ ही अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय करेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी अपनी स्पाइनल सर्जरी के लिए लंदन में हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हरजीत ग्रेवाल ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि अमरिंदर सिंह के लंदन जाने से पहले ही उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का बीजेपी में विलय तय हो गया था। उनके देश लौटने के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।


संबंधित आलेख: