कड़ाके की ठण्ड में गरमाई सियासतः एमसीडी के नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप! आमने-सामने आए भाजपा और आप कार्यकर्ता, जबरदस्त विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली। राजधानी में कड़ाके की ठण्ड के बीच सियासत गरमाई हुई है। एमसीडी के नियमों की धज्जिया उड़ाने का आरोप लगाते हुए भाजपा और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं। आज सोमवार को एक बार फिर आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रही है। पार्टी आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही आम आदमी पार्टी ने कहा कि, भाजपा और एलजी मिलकर एमसीडी में सारे नियमों की धज्जियां उड़ाकर संविधान की हत्या कर रहे हैं। निगम में हुए पार्षदों के हंगामे के विरोध में मुख्यमंत्री आवास के पास आम आदमी पार्टी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदर्शन कर रही है।