• Home
  • News
  • Politics: Mallikarjun Kharge cornered Modi government! Posted on X, said- Youth is asking where have the two crore jobs gone?

सियासतः मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा! एक्स पर किया पोस्ट, बोले- युवा पूछ रहा है दो करोड़ नौकरियां कहां गईं?

editor
  • Awaaz Desk
  • December 24, 2023 09:12 AM
Politics: Mallikarjun Kharge cornered Modi government! Posted on X, said- Youth is asking where have the two crore jobs gone?

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। रविवार को खड़गे ने कहा कि बेरोजगारी देश में सबसे ज्वलंत मुद्दा है। भाजपा पर हमला करते हुए खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में खड़गे ने कहा कि देश के युवा पूछ रहे हैं कि प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियां कहां हैं? भर्ती परीक्षाओं से नौकरी मिलने तक का सफ़र इतना जटिल क्यों हो गया है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी सबसे ज्वलंत मुद्दा है।

उन्होंने जुलाई 2022-जून 2023 के आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) का हवाला देते हुए कहा कि 15-29 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के लिए बेरोजगारी दर 10 प्रतिशत है। पीएलएफएस डेटा का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में 15-19 वर्ष के आयु वर्ग में ग्रामीण बेरोजगारी जुलाई 2022-जून 2023 की अवधि में 8.3 प्रतिशत थी, जबकि इस अवधि में इसी श्रेणी के लिए शहरी बेरोजगारी 13.8 फीसदी थी। इस पोस्ट में खड़गे ने आगे कहा कि  MSME सेक्टर को बर्बाद कर, करोड़ों युवाओं की नौकरियाँ छीन, उनका भविष्य क्यों उजाड़ा गया?' इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को भी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी और अमित शाह जी ने देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का बीड़ा उठाया है।

ये लोग दलितों, आदिवासियों, मजदूरों, महिलाओं और किसानों को कुचलने का काम कर रहे हैं। इसलिए हमने देश को बचाने के लिए INDIA गठबंधन बनाया है। खड़गे ने कहा कि हमें सदन में नोटिस तक नहीं पढ़ने दिया जाता, तो क्या मैं ये कहूं कि मोदी सरकार दलित को बोलने भी नहीं देती ! संविधान में हमें बोलने की आजादी मिली है। ये आजादी हमें महात्मा गांधी जी, जवाहर लाल नेहरू जी और डॉ. अंबेडकर जी ने दी है। विपक्षी सांसदों को आपने सदन से बाहर निकाल दिया और सारे कानूनों को बिना किसी विरोध के पास कर लिया। ये लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।


संबंधित आलेख: