• Home
  • News
  • Politics: Soren government passed in Jharkhand assembly! 48 votes in favor of the government, BJP did a walkout

सियासतः झारखण्ड विधानसभा में सोरेन सरकार पास! सरकार के पक्ष में पड़े 48 वोट, भाजपा ने किया वॉकआउट

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 05, 2022 08:09 AM
 Politics: Soren government passed in Jharkhand assembly! 48 votes in favor of the government, BJP did a walkout

नई दिल्ली। सोरेन सरकार ने आज विश्वासमत हासिल किया है। 81 मेंबर्स वाली झारखण्ड विधानसभा में सरकार के पक्ष में 48 वोट पड़े। इस दौरान भाजपा ने वॉक आउट किया। वहीं विश्वासमत पर वोटिंग को बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सुबह छत्तीसगढ़ से लौटे अपने सभी विधायकों को खुद बस से लेकर विधानसभा आए थे। इस दौरान भाजपा विधायकों ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। वे सोरेन के विधायकों के छत्तीसगढ़ जाने और दुमका हत्याकांड का मुद्दा उठा रहे थे। उधर सीएम सोरेन एक बार फिर से सभी विधायकों के साथ बस में सवार होकर सर्किट हाउस के लिए निकल गए हैं। जिस तरह से दो बस में सरकार के मंत्री विधानसभा आए थे उसी तरह बस में सवार होकर यह वापस जा रहे हैं। सदन में सोरेन ने कहा कि हमने सब्जी, राशन और कपड़ा खरीदने की बातें सुनी थीं। भाजपा तो विधायक खरीद रही है। भाजपा के वॉकआउट पर कहा कि विपक्ष इस प्रस्ताव को पूरा सुने। मैदान छोड़कर बाहर न जाए। मैं आंदोलनकारी का बेटा हूं। इनसे डरने वाला नहीं हूं। न डरा हूं और ना ही किसी को डराऊंगा।


संबंधित आलेख: