• Home
  • News
  • Politics: The demand for making Rahul Gandhi the national president again arose! Resolution passed in the meeting of 310 representatives of Chhattisgarh unit

सियासतः फिर उठी राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग! छत्तीसगढ़ इकाई के 310 प्रतिनिधियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 18, 2022 11:09 AM
Politics: The demand for making Rahul Gandhi the national president again arose! Resolution passed in the meeting of 310 representatives of Chhattisgarh unit

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सीपीसीसी) ने राहुल को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए रविवार को एक प्रस्ताव पारित किया। कांग्रेस नेताओं ने यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी इसी तरह का प्रस्ताव पारित किया था। कांग्रेस की प्रदेश संचार शाखा के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 310 प्रतिनिधियों की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता हुसैन दलवाई ने की। छत्तीसगढ़ से पार्टी के ये प्रतिनिधि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव में मतदान करेंगे।
इस साल जून में सीपीसीसी ने इसी तरह का प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें कहा गया था कि राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस ने पिछले महीने कहा था कि पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। इसके नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे। पार्टी ने कहा था कि नामांकन पत्रों को वापस लेने के बाद यदि सिर्फ एक उम्मीदवार शेष रह जाएगा, तो आठ अक्टूबर को ही अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। गौरतलब है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पिछली बार नवंबर 2000 में चुनाव हुआ था। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने दलवाई को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।
राज्य में सत्तारूढ़ दल के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, राजीव भवन में हुई बैठक में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रमुख मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,एआईसीसी महासचिव पी एल पुनिया और राज्य के मंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव उन्होंने पेश किया, जिसका अनुमोदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख मोहन मरकाम, राज्य विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, मंत्रियों-टी एस सिंह देव, शिवकुमार डहरिया और प्रेमसाय टेकाम- ने किया।


संबंधित आलेख: