• Home
  • News
  • Preparations for a grand 'Deepotsav' (festival of lights) are underway at Kedarnath Dham! The temple premises will be illuminated by the glow of lamps; the BKTC has appealed to devotees to refrain from using fireworks.

केदारनाथ धाम में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां! दीपों की रोशनी से जगमग होगा मंदिर परिसर, बीकेटीसी ने श्रद्धालुओं से की आतिशबाजी न करने की अपील

editor
  • Awaaz Desk
  • November 05, 2026 07:11 AM
Preparations for a grand 'Deepotsav' (festival of lights) are underway at Kedarnath Dham! The temple premises will be illuminated by the glow of lamps; the BKTC has appealed to devotees to refrain from using fireworks.

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में दीपावली पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। धाम में दीपोत्सव को भव्य एवं दिव्य रूप देने के लिए व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। इस दौरान मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र को दीपों से रोशन किया जाएगा। बीकेटीसी के सदस्य विनीत पोस्ती ने श्रद्धालुओं से केदारनाथ धाम में आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का पर्व है। सभी श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होकर बाबा केदार के धाम में दीप प्रज्ज्वलित करें। उन्होंने श्रद्धालुओं से धाम में आतिशबाजी न करने की विशेष अपील की। कहा कि केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पर्यावरणीय संवेदनशीलता को देखते हुए सभी को जिम्मेदारी के साथ पर्व मनाना चाहिए। विनीत पोस्ती ने धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, दीपावली पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की जा रही है, ताकि श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।


संबंधित आलेख: