• Home
  • News
  • Preparations for the 2027 elections in Uttarakhand intensify! BJP National General Secretary Nitin Navin arrived in Mussoorie and gathered ground-level feedback from party workers.

उत्तराखण्ड में 2027 चुनाव की तैयारियां तेज! मसूरी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं से लिया जमीनी फीडबैक

editor
  • Awaaz Desk
  • June 15, 2026 09:06 AM
Preparations for the 2027 elections in Uttarakhand intensify! BJP National General Secretary Nitin Navin arrived in Mussoorie and gathered ground-level feedback from party workers.

मसूरी। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर अपनी सक्रियता तेज कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार मसूरी दौरे पर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी रणनीतियों पर व्यापक चर्चा हुई। मसूरी में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के दौरान नितिन नवीन ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से विस्तृत फीडबैक लिया। उन्होंने संगठन की वर्तमान स्थिति, जनता के बीच पार्टी की पहुंच, सरकार की योजनाओं के प्रभाव तथा विभिन्न क्षेत्रों में जनभावनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। बैठक में विशेष रूप से बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, नए मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने तथा जनसंपर्क अभियानों को गति देने पर जोर दिया गया। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से यह भी जाना कि क्षेत्र में पार्टी की स्थिति कैसी है और आगामी चुनावों में किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर चल रहे संगठनात्मक अभियानों की जानकारी भी साझा की। हालांकि पूरे दौरे के दौरान मीडिया को कार्यक्रम से दूर रखा गया, जिसके चलते बैठक के कई महत्वपूर्ण बिंदु सार्वजनिक नहीं हो सके। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मसूरी क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। उन्होंने विशेष रूप से मसूरी विधायक एवं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा कराए गए विकास कार्यों, सड़क निर्माण, पेयजल योजनाओं, पर्यटन विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि विकास कार्यों के कारण जनता के बीच पार्टी की सकारात्मक छवि बनी है और इसका लाभ आगामी चुनावों में भी मिल सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को और मजबूत करना है। इसके लिए संगठन को प्रत्येक बूथ, प्रत्येक गांव और प्रत्येक वार्ड तक सक्रिय रहना होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण और संगठनात्मक एकता के साथ काम करने का संदेश भी दिया। नितिन नवीन का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उत्तराखंड में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच पार्टी संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर की स्थिति जानने के लिए शीर्ष नेतृत्व लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा आने वाले चुनावों की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से अहम संकेत देता है।


संबंधित आलेख: