• Home
  • News
  • Prime Minister Modi's visit to Uttarakhand! Around 1000 policemen will be deployed for the security of PM! Many roads will remain closed for traffic

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरा! पीएम की सुरक्षा को करीब 1000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात! यातायात के लिए बंद रहेंगे कई मार्ग

editor
  • Tapas Vishwas
  • October 10, 2023 12:10 PM
Prime Minister Modi's visit to Uttarakhand! Around 1000 policemen will be deployed for the security of PM! Many roads will remain closed for traffic

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जागेश्वर धाम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। शौकियाथल हेलीपैड से जागेश्वर धाम तक 15 किमी की दूरी पर कुल 972 पुलिस अधिकारी व जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 अक्टूबर को जागेश्वर धाम दौरे को लेकर पुलिस व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है।


शौकियाथल से लेकर जागेश्वर धाम के 15 किमी की दूरी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी एडीआइजी रैंक के पुलिस अधिकारी के पास रहेगी। इसके अलावा चार एएसपी, पांच एसएसपी/एसपी, 12 पुलिस क्षेत्राधिकारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। अल्मोड़ा के अलावा हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून जिलों से पुलिस बल पहुंच गया है। आइजी पुलिस नीलेश आनंद भरणे ने पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर डीएम विनीत तोमर, डीआईजी इंटेलिजेंस राजीव स्वरूप, एसएसपी रामचंद्र राजगुरु आदि अधिकारी मौजूद थे।

सुरक्षा में तैनात रहेंगे यह पुलिस कर्मी
निरीक्षक - 14
उपनिरीक्षक - 25
अपर निरीक्षक - 93
महिला एसआइ - 07
हेड कांस्टेबल - 458
महिला कांस्टेबल - 47
पीएसी - दो
कंपनी - डेढ़
सेक्शन - कुल 300 जवान
ट्रैफिक पुलिस - टीआइ एक, टीएसआइ दो व कांस्टेबल 25


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखते हुए आवागमन मार्ग को बदल दिया गया है। वाहनों के आवागमन का डायवर्जन प्लान 11 अक्टूबर की 12 बजे से शुरू होकर पीएम मोदी के कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आमजन से नियमों का पालन कर सहयोग करने की अपील की है। जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर ने बताया कि जागेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए 12 अक्टूबर को सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक तहसील भनोली का पूरा क्षेत्र नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ को जाने वाले सभी वाहन भीमताल-खुटानी-शहरफाटक-लमगड़ा छड़ौजा तिराहा-सुवाखान होते हुए जाएंगे।
नैनीताल से पिथौरागढ़ को जाने वाले सभी वाहन भवाली-खुटानी-शहरफाटक-लमगड़ा छड़ौजा तिराहा-सुवाखान होते हुए जाएंगे।
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी/नैनीताल को जाने वाले वाहन सुवाखान-लमगड़ा छड़ौजा तिराहा-शहरफाटक-खुटानी-भीमताल से जाएंगे।
अल्मोड़ा/रानीखेत से पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन सिकुड़ा बैंड-लमगड़ा छड़ौजा तिराहा-सुवाखान से जाएंगे।
पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा आने वाले वाहन सुवाखान-लमगड़ा छड़ौजा तिराहा-सिकुड़ा बैंड से जाएंगे।
धौलछीना/बाड़ेछीना/पेटशाल को जाने वाले वाहन बाड़ेछीना तिराहा-पेटशाल- बमनस्वाल- सुवाखान होते हुए जाएंगे।
हल्द्वानी /नैनीताल से अल्मोड़ा/बागेश्वर/ताकुला/कौसानी जाने वाले सभी वाहन पूर्व की तरह आवागमन करेंगे।
 


संबंधित आलेख: