• Home
  • News
  • Priyanka Gandhi visits Bihar, speaks to women, attacks Nitish government

बिहार दौरे पर प्रियंका गांधी! महिलाओं से की बात, नीतीश सरकार पर बोला हमला

editor
  • Awaaz Desk
  • September 26, 2025 10:09 AM
Priyanka Gandhi visits Bihar, speaks to women, attacks Nitish government

पटना। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी बिहार के दौरे पर हैं। उन्होंने आज पटना के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में 2000 महिलाओं के साथ संवाद किया। इन महिलाओं में मनरेगा मजदूर, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा वर्कर, वकील और डॉक्टर महिलाएं शामिल थीं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं से अपील करते हुए कह कि इस चुनाव में आपको सीएम नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार को हराना होगा। उन्होंने एनडीए सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर भी हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले इन्हें महिलाओं की याद क्यों आ गई? पिछले 20 साल से सरकार में कौन है? इन बीस साल में महिलाओं के लिए इन्होंने क्या किया? पिछले 20 साल तक नीतियां किसने बनाईं? तो फिर पिछले 20 साल में आपको 10,000 रुपये क्यों नहीं दिए? सरकार ने यह भी नहीं बताया कि यह राशि हर महीने मिलेगी या नहीं। यह भी क्यों नहीं बताया कि अब आपकी कीमत सिर्फ 10,000 रुपये रह गई है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि सरकार ने अभी तो राशि की घोषणा कर दी है, क्या ये राशि हर महीने दी जाएगी? किसको दी जाएगी? क्या उन्होंने कुछ बताया है? या सिर्फ वोट के समय महिलाओं को पैसे का लालच देकर मतदान करवाना इनका मकसद है। यह सब महिला मतदाताओं को भ्रमित करने और लुभाने की एक साजिश है। लेकिन महिलाएं अब सब समझती हैं और अब झूठे वादों में नहीं आने वालीं हैं। 


संबंधित आलेख: