प्रो0 चित्रा पांडे ने डी एस बी परिसर कुमाऊं विश्व विद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष के पद का कार्य भार किया ग्रहण
नैनीताल। प्रो0 चित्रा पांडे ने आज डी एस बी परिसर कुमाऊं विश्व विद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष के पद का कार्य भार ग्रहण किया। प्रो0 ए.बी.मेलानी का कार्यकाल समाप्त होने और तीन वर्ष के चक्रानुक्रम नियम के तहत ये कार्यभार ग्रहण किया गया। प्रो0 चित्रा पांडे ने डीएसबी से एमएससी किया और पी एच डी कुमाऊं यूनिवर्सिटी से की। प्रो0 चित्रा पांडे के 65 से ज्यादा शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हुए और एक किताब संपादित की है।
10 शोधार्थी उनके निर्देशन में पी एच डी कर चुके है। प्रो0 चित्रा पांडे के विभागाध्यक्ष बनने पर प्रो0 ए.बी.मेलकानी, प्रो0 पुष्पा जोशी, डॉक्टर गीता तिवारी, डॉक्टर शहराज अली, डॉक्टर सोहैल जावेद, डॉक्टर महेश आर्य, डॉक्टर मनोज धूनी, डॉक्टर पैनी जोशी, डॉक्टर ललित मोहन, डॉक्टर गिरीश खरकवाल, डॉक्टर जोशी, डॉक्टर अंचल अनेजा सहित कूटा की तरफ से प्रो0 ललित तिवारी, डॉक्टर नीलू लोधियाल, डॉक्टर दीपक कुमार, डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर दीपाक्षी जोशी, डॉक्टर दीपिका गोस्वामी, डॉक्टर अनिल बिष्ट,डॉक्टर डॉक्टर उमंग सैनी, डॉक्टर सीमा चौहान, डॉक्टर दीपिका पंत, डॉक्टर युगल जोशी, डॉक्टर रितेश साह, डॉक्टर नागेंद्र शर्मा ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।