प्रो.मनमोहन सिंह चौहान बने नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति, शिक्षक संघ ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाये
नैनीताल: सोमवार को कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के शिक्षक संघ ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट करते हुए अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट। कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में प्रथम बार आये है । इन्हे पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय का भी कुलपति के पद का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति के पहली बार नैनीताल आने पर शिक्षक संघ कूटा ने प्रो. मनमोहन सिंह चौहान को शुभकामनाये देते हुए अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेट किया। इस दौरान प्रो.ललित तिवारी अध्यक्ष , डॉ.विजय कुमार महासचिव , डॉ.संतोष कुमार उपसचिव आदि उपस्थित रहें।