कुकर्मों की सजाः नौकरानी को पीटकर अपंग बनाने वाली भाजपा नेत्री गिरफ्तार! पार्टी ने किया बाहर, अब पुलिस करेगी खातिरदारी
नई दिल्ली। करीब आठ सालों से नौकरानी को प्रताड़ित करने वाली रिटायर्ड आईएएस अफसर की पत्नी और निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पात्रा गिरफ्तारी के डर से फरार होने की कोशिश में थी उससे पहले रांची के अरगोडा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पिछले दो दिनों से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।29 साल की एक आदिवासी दिव्यांग लड़की को रिटायर्ड IAS महेश्वर पात्रा की पत्नी ने घर में काम करने के बहाने उसे 8 साल तक कैद करके रखा था। पीड़ित का नाम सुनीता है। उसने बताया कि उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता था। रॉड से पीटा जाता था और गर्म तवे से जलाया जाता था। फिलहाल उसे कैद से छुड़ाकर रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है। इधर, सीमा पात्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए सभी आरोप झूठे हैं। मुझे फंसाया गया है। आज ही सीमा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राज्यपाल रमेश बैस ने सीमा पात्रा मामले पर संज्ञान लेते हुए अपनी नाराजगी जताई है। पुलिस की शिथिलता पर भी अपनी गंभीर चिंता जताते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक से पूछा है कि अब तक पुलिस ने दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की है।
