• Home
  • News
  • Race for the post of Congress President: Nomination process started! Kharge is now number one in the race, Tharoor is the first to fill the nomination

कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ः शुरू हुई नॉमिनेशन प्रक्रिया! रेस में अब खड़गे नंबर वन, थरूर ने सबसे पहले नॉमिनेशन भरा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 30, 2022 08:09 AM
Race for the post of Congress President: Nomination process started! Kharge is now number one in the race, Tharoor is the first to fill the nomination

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो गया। आज सबसे पहला नॉमिनेशन शशि थरूर ने भरा। गांधी फैमिली की पसंद मल्लिकार्जुन खड़गे हैं, वो भी नॉमिनेशन फाइल करने कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बीच में कांग्रेस दफ्तर में राजस्थान का विवाद गूंज रहा है। यहां सचिन पायलट के समर्थक इकट्ठा हुए और नारेबाजी करने लगे।
दिग्विजय सिंह ने खड़गे का नाम अध्यक्ष पद के लिए सामने आने के बाद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। खड़गे से मिलने भी पहुंचे। इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बात रखी। दिग्विजय ने कहा कि कैमरे पर बात करूंगा, भागने वाला नेता नहीं हूं। कांग्रेस के लिए काम किया है। काम करता रहूंगा। तीन बातों पर समझौता नहीं करता। मैं कल खड़गेजी के घर गया और पूछा कि आप अगर नॉमिनेशन कर रहे हो तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। प्रेस के माध्यम से आज जानकारी मिली कि वे कैंडिडेट हैं। मैं आज फिर उनके घर गया और कहा कि आप वरिष्ठ नेता हैं, मैं आपके खिलाफ चुनाव लड़ने की बात सोच भी नहीं सकता। अब उनका इरादा चुनाव लड़ने का है तो मैं उनका प्रस्तावक बनना स्वीकार करता हूं। अशोक गहलोत भी खड़गे से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद कहा- खड़गे अनुभवी नेता हैं। उनका चुनाव लड़ने का फैसला सही है। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अब फ्रेंडली मैच है। हम सभी लोग एकजुट हैं। शशि थरूर ने कहा कि मल्लिकार्जुन जी बेहद सम्मानित साथी हैं। जितने ज्यादा लोग चुनाव में उतरेंगे, कांग्रेस उतनी ही बेहतर होगी। झारखंड कांग्रेस लीडर केएन त्रिपाठी भी अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन फाइल किया। उन्होंने कहा- सोनिया और राहुल ने किसी को चुनाव लड़ने को नहीं कहा और न ही रोका। देखते हैं कि पार्टी क्या चाहती है।


संबंधित आलेख: