• Home
  • News
  • Rain became an obstacle: the timing of the match between India and South Africa changed! BCCI tweeted the information, read in the link when the match will start

बारिश बनी बाधाः भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच का समय बदला! बीसीसीआई ने ट्वीट कर दी जानकारी, लिंक में पढ़ें कब शुरू होगा मुकाबला

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 06, 2022 06:10 AM
Rain became an obstacle: the timing of the match between India and South Africa changed! BCCI tweeted the information, read in the link when the match will start

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। सीरीज के पहले मैच में बारिश के कारण बाधा आ गई, जिसके चलते मैच के समय में बदलाव किया गया है। बारिश के चलते इस मैच के वक्त को आधा घंटा आगे किया गया है। बीसीसीआइ ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया है कि बारिश के कारण पिच को देखने के बाद यह फैसला लिया गया है कि टॉस अब 1 बजे की बजाए दोपहर 1ः30 बजे होगा जिसका मतलब है कि मैच अब 1ः30 के बदले 2 बजे शुरू होगा। बता दें कि इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान शिखर धवन के हाथों में दी गई है। इसके अलावा रणजी और आइपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले रजत पाटीदार को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा पहली बार तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा इस सीरीज के माध्यम से संजू सैमसन की भी वापसी हो रही है।


संबंधित आलेख: