• Home
  • News
  • Rain of destruction: Cloud burst in Himachal's Kullu! Woman and child buried alive in the soil, vehicles and shops washed away in the flood... see the scene of devastation in pictures

तबाही की बारिशः हिमाचल के कुल्लू में फटा बादल! मिट्टी में जिंदा दफन हुई महिला और बच्ची, बाढ़ में बहे वाहन व दुकानें... तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • August 11, 2022 07:08 AM
Rain of destruction: Cloud burst in Himachal's Kullu! Woman and child buried alive in the soil, vehicles and shops washed away in the flood... see the scene of devastation in pictures

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बनकर बरस रही है, यहां लगातार बादल फटने की घटनाओं से तबाही जैसा मंजर देखने को मिल रहा है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और बारिश लगातार जारी है। कुल्लू के आनी में बादल फटने से भारी नुकसान की खबर सामने आ रही है। आनी के च्‍वाई में एक मकान मलबे की चपेट में आ गया, जिससे अंदर सो रही महिला और बच्‍ची की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं उपमंडल के देउठी में बाढ़ आने से कराड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। नाले में आई बाढ़ में पांच गाड़‍ियां व दो बाइक बह गईं। उधर आनी के पुराने बस अड्डे में नगर पंचायत की ओर से बनाई पांच दुकानें बह गईं। दुकानों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। नाले में पानी का स्तर बढ़ गया, जिस कारण ये दुकानें बह गईं। 

बादल फटने की इस घटना के बाद आनी बाजार में बाढ़ से लोग दहशत में आ गए। आनी खड्ड में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति से सब्जी मार्केट में 10 दुकानें पानी में बह गईं। आनी खड्ड खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शिमला जिला के रामपुर और नेरवा में भी भारी तबाही हुई है। रामपुर की इंदिरा मार्केट में करीब एक दर्जन गाड़ियां मलबे में दब गईं। वहीं नेरवा नाले में भी चार गाड़ियां पानी में बह गईं। इनमें एक पिकअप और तीन ऑल्टो कार शामिल हैं। प्रदेशभर में 30 से ज्यादा गाड़ियां, दो दर्जन से अधिक घरों को नुकसान होने की सूचना है।

प्रदेशभर में पांच नेशनल हाइवे सहित 170 सड़कें और 870 बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप्प हो गए हैं। मूसलाधार बारिश के बाद जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मंडी में 82, चंबा में 31, कुल्लू में 28 और सिरमौर में 19 सड़कें बंद पड़ी हैं। इसी तरह मंडी में 402 और सिरमौर में 367 बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप्प हो गए हैं। वहीं आनी के ही गूगरा और देवठी गांव में भी कई घरों में पानी घुस गया। गूगरा गांव में कई घरों और गाड़ियों को भी बाढ़ से नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन नुकसान के आंकलन में जुट गया है। अब तक तीन गाड़ियों को भी इसमें नुकसान की सूचना है।


संबंधित आलेख: