• Home
  • News
  • Rajdhani Breaking: Announcement of new date of Mayor election in Delhi! LG Saxena approved, read the link now when will the elections be held

राजधानी ब्रेकिंगः दिल्ली में मेयर चुनाव की नई तारीख की घोषणा! एलजी सक्सेना ने दी मंजूरी, लिंक में पढ़ें अब कब होंगे चुनाव

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 12, 2023 08:02 AM
Rajdhani Breaking: Announcement of new date of Mayor election in Delhi! LG Saxena approved, read the link now when will the elections be held

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मेयर चुनाव की नई तारीख की घोषणा हो गई है। घोषणा के अनुसार अब दिल्ली में मेयर के चुनाव 16 फरवरी को होंगे। इसके लिए एलजी विनय कुमार सक्सेना ने मंजूरी दे दी है। दिल्ली सरकार ने एलजी को 16 फरवरी को सदन का सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे एलजी ने रविवार को स्वीकार किया। इससे पहले तीन बार सदन की बैठक हो चुकी है, लेकिन भाजपा और आप नेताओं के हंगामे के चलते चुनाव नहीं हो पाए। बता दें कि विगत 6 फरवरी को दिल्ली में मेयर चुनाव तीसरी बार टल गया था। 10 नॉमिनेटेड मेंबर्स को वोट की मंजूरी मिलने के बाद भाजपा और आप के मेंबर्स ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद एमसीडी सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। AAP ने मेयर के लिए शैली ओबेरॉय और भाजपा ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है। ऐसे में राजधानी को एक महिला मेयर मिलना तय है। भाजपा सांसद हंसराज हंस ने दावा किया कि मेयर भाजपा का ही होगा। MCD चुनाव के बाद सदन की पहली बैठक 6 जनवरी को हुई थी, लेकिन हंगामे के कारण मेयर का चुनाव नहीं हो पाया था। वहीं, डिप्टी मेयर के लिए AAP ने मोहम्मद इकबाल और BJP ने कमल बागड़ी को उम्मीदवार बनाया है।


संबंधित आलेख: