• Home
  • News
  • Raju Pal murder case: One lakh prize shooter Abdul Kavi surrendered! Was absconding for 18 years, read what is the whole matter

राजू पाल हत्याकाण्डः एक लाख के इनामी शूटर अब्दुल कवि ने किया सरेंडर! 18 साल से चल रहा था फरार, पढ़ें क्या है पूरा मामला

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 05, 2023 01:04 PM
Raju Pal murder case: One lakh prize shooter Abdul Kavi surrendered! Was absconding for 18 years, read what is the whole matter

लखनऊ। बसपा एमएलए राजू पाल हत्याकाण्ड में पिछले 18 साल से फरार चल रहे 1 लाख के इनामी बदमाश अब्दुल कवि ने आज सीबीआई की स्‍पेशल कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अब्दुल कवि पर कार्रवाई का दौर शुरू हुआ था। अब्दुल कवी के भाई अब्दुल कादिर को कौशांबी पुलिस ने जेल भेजा था। घर पर हुई छापेमारी में असलहे भी हुए थे बरामद। अब्दुल कवि 18 साल से चल रहा था फरार। अतीक अहमद और अशरफ का बेहद करीबी और राजू पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी है अब्दुल कवी। ज्ञात हो कि राजू पाल की हत्या का मामला लखनऊ स्थित सीबीआई कोर्ट में चल रहा है। इस हत्याकांड में शामिल शूटरों में अब्दुल का भी नाम है। अब्दुल की गिरफ्तारी के प्रयास में बीते माह उसके घर में छापेमारी भी की गई थी। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए थे। उमेश पाल हत्याकांड के बाद कौशांबी जनपद की पुलिस और सीबीआई ने शूटर अब्दुल कवि की तलाश तेज की थी। इसके बाद 50 हजार रुपये का इनाम गिरफ्तारी पर घोषित किया था। मार्च महीने में इनाम घोषित होने बाद भी जब अब्दुल कवि पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा तो, पुलिस ने इनाम राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी थी। कौशांबी के सराय अकिल थाने की पुलिस ने कवि के भाई अब्दुल कादिर को भी गिरफ्तार कर चुकी है।


संबंधित आलेख: