• Home
  • News
  • Raju Srivastava merged into Panchtatva: The last rites were performed at Nigambodh Ghat amidst tears! Son and brother lit the fire, inundated in the last journey

पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तवः आंसुओं के बीच निगमबोध घाट पर किया गया अंतिम संस्कार! बेटे और भाई ने दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 22, 2022 09:09 AM
Raju Srivastava merged into Panchtatva: The last rites were performed at Nigambodh Ghat amidst tears! Son and brother lit the fire, inundated in the last journey

मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव आज पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली के निगमबोध शमशान घाट पर आंसुओं के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भाई और बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके परिजन, सुनील पाल, एहसान कुरैशी, मधुर भंडारकर समेत कई सेलेब्स मौजूद रहे। इससे पहले आज सुबह 9.30 बजे दिल्ली के दशरथपुर, द्वारिका से उनकी शवयात्रा शुरू हुई थी, ये राजू के भाई का घर है। इसमें बड़ी संख्या में राजू के फैंस भी शामिल हुए। डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद आखिरकार 21 सितंबर को 58 साल की उम्र में राजू का निधन हो गया। उनको 10 अगस्त को एक्सरसाइज करते हुए हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से ही वो दिल्ली एम्स में 42 दिनों से एडमिट थे। इलाज के दौरान उनकी हालत स्थिर हुई। कल अचानक उनकी हालत फिर बिगड़ गई थी। अंतिम यात्रा के लिए परिजनों के अलावा, कई रिश्तेदार, नेता और सेलिब्रिटीज भी राजू के घर पहुंचे। कल शाम से द्वारिका के दशरथपुर में उनकी अंतिम यात्रा की तैयारी चल रही थी। राजू की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में फैंस भी शामिल हुए। जगह-जगह राजू की पार्थिव देह ले जा रही एंबुलेंस पर फूल भी बरसाए गए। फैंस उन्हें नम आंखों से विदाई दी।


संबंधित आलेख: