• Home
  • News
  • Rakhi Sawant held Kangana Ranaut responsible for being admitted to the hospital, released the video and told the truth

राखी सावंत अस्पताल में भर्ती होने पर कंगना रनौत को ठहराया जिम्मेदार, वीडियो जारी कर सुनाई खरी-खोटी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 14, 2021 03:11 PM
Rakhi Sawant held Kangana Ranaut responsible for being admitted to the hospital, released the video and told the truth

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत चर्चाओं में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। बॉलीवुड की ड्रामा क़्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो इंडस्ट्री और देश से जुड़े हर मुद्दे पर बेबाक अपनी राय रखती रहती हैं। हाल ही में राखी अपने एक ऐसे ही एक वीडियो के कारण सुर्खियों में हैं। जिसमें उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें एक्ट्रेस कंगना रनौत के एक बयान से ऐसा सदमा मिला कि वो अस्पताल में भर्ती हो गईं। राखी इस वीडियो में कंगना को खरी-खोटी भी सुनाती नजर आयी हैं।

वीडियो में एक नर्स उनका ब्लड प्रेशर चेक कर रही हैं और राखी बता रही हैं कि इस वक्त उनका ब्लडप्रेशर काफी बढ़ा हुआ आया है। उन्हें कंगना रनौत के एक बयान से इतना बड़ा सदमा लगा है कि वो बीमार हो गईं हैं जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

आपको बता दें, कंगना रनौत ने एक न्यूज चैनल के प्रोग्राम में कहा था कि '1947 में आजादी नहीं बल्कि भीख मिली थी। असल में आजादी 2014 में मिली, जब नरेंद्र मोदी की सरकार आई।' इस बयान के बाद उन्हें कई लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। राखी सावंत ने कंगना के इस बयान पर जवाब देते हुए कह डाला कि 'तुम्हें पद्मश्री सम्मान भीख में मिला है'। कंगना अपनी मिट्टी का सम्मान नहीं करती हैं और इसीलिए उन्हें नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी।


संबंधित आलेख: