राम कथा यात्रा ट्रेन आज से शुरु हो गयी, कथा वाचक मोरारी बापू ने दिखाई हरी झंडी।
ऋषिकेश से आज से राम कथा यात्रा स्पेशल ट्रेन शुरु हो गयी है, तीन धाम और 11 ज्योतिर्लिंग से होते हुए ये ट्रेन गुजरेगी, मुरारी बापू और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने झंडी दिखाकर ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
ऋषिकेश के योग नगरी रेलवे स्टेशन का नजारा आज देखने लायक था, एक स्पेशल ट्रेन योग नगरी रेलवे स्टेशन से आज 12 ज्योतिर्लिंग और तीन धाम की यात्रा के लिए रामकथा तीर्थ यात्रा ट्रेन शुरू हुई, जिसे विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक मुरारी बापू और कैबिनेट प्रेमचंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई , मुरारी बापू ने कहा कि उनकी 900 कथाएं हो चुकी थी जिस पर यह यात्रा शुरू की गई है जो 12 ज्योतिर्लिंगों से होते हुए तीर्थयात्रियों को राम कथा का श्रवण कराएगी।