रामनगरः बसंत महोत्सव का भव्य आगाज! महिलाओं ने ऐपण प्रतियोगिता में दिखाई कला, स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा मन
हल्द्वानी/रामनगर। रामनगर में आयोजित बसंत महोत्सव का शुभारंभ आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान ऐपण प्रतियोगिता में 29 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर महिलाओं ने ऐपण प्रतियोगिता में धुलर्घ, नामकरण, जनेऊ, सरस्वती, लक्ष्मी, आसन चौकी बनाई, जिनकों लोगों ने खूब सराहा। वहीं विद्यालय व महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में मदर्स गिलोरी पब्लिक स्कूल टांडा, जीआईसी इंटर कालेज मालधन चौड़, जय मोहन इंटर कॉलेज कानिया, जीआईसी इंटर कालेज रामनगर, दून एस्कोलर्स पब्लिक स्कूल गेबुआ, सेट जोन्स पब्लिक स्कूल शंकरपुर, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर, जीजीआईसी इंटर कालेज रामनगर, शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल हाथीडगर, सरस्वती विद्या मंदिर छोई, पुष्पक ज्योति पब्लिक स्कूल दुर्गापुरी के बच्चों ने कुमांऊनी, गढ़वाली, जौनसारी, नंदा राजरात लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मणी भारती, ब्रजमोहन जोशी ने निभाई। इस दौरान कार्यक्रम में गिरीश मठपाल, दीप जोशी, भूपेंद्र खाती, चन्दन कोटवाल, नवीन करगेती, कमल बेलवाल, रोहित गोस्वामी, गणेश पन्त, मनोज पपनै, मोहन बिष्ट, मानवेंद्र कालाकोटी, किशन डसीला, गोपाल रिखाडी, तरुण जोशी, भुवन भास्कर जोशी, विनीत रिखाडी आदि मौजूद रहे।



