हरि की नगरी में चल जमकर चल रहा कच्ची शराब का कारोबार, आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्यावही।
आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा ने बताया कि आयुक्त एचसी सेमवाल और जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध विशेष अभियान में हरिद्वार सर्किल के ग्रामीण क्षेत्र में कई भट्टियों को नष्ट किया। हरिद्वार के अहमदपुर के पास नाले में चढ़ी भट्टी में लगभग 2200 लीटर लहन और 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी हैं। अभियुक्त की तलाश की जा रही हैं। अभियान में आबकारी इंस्पेक्टर संजय सिंह रावत , इंस्पेक्टर मनोहर पटियाल si सोबन सिंह,सिपाही अंकित सुरेंद्र अमित,कमलेश नेगी अभियान में शामिल रहे।