• Home
  • News
  • Relationships shamed: Father accused of raping his own daughter! Brother-in-law also helped in the crime, everyone is angry with the incident

शर्मशार हुए रिश्तेः पिता पर लगा अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप! वारदात में जीजा ने भी दिया साथ, घटना से हर कोई आक्रोशित

editor
  • Awaaz Desk
  • July 26, 2025 08:07 AM
Relationships shamed: Father accused of raping his own daughter! Brother-in-law also helped in the crime, everyone is angry with the incident

नई दिल्ली। मुंबई से रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी का रेप करने का आरोप लगा है। आरोप है कि इस वारदात में नाबालिग लड़की के जीजा ने भी उसके पिता का साथ दिया। घटना के बाद लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जाता है कि घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है और पिता की तलाश की जा रही है। घटना मुंबई के शिवडी इलाके की है। पीड़िता की शिकायत पर शिवडी पुलिस स्टेशन ने आरोपी पिता और जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद शिवडी पुलिस ने जीजा को गिरफ्तार कर लिया है और पिता की तलाश में जुट गई है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि जब पीड़िता घर पर सो रही थी, तो उसके पिता ने उसका चेहरा कपड़े से ढक दिया और उसका रेप किया। उसने घटना का खुलासा करने पर उसकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी। जिससे पीड़िता इतनी डर गई कि वह कुछ कह नहीं पाई। घटना के कुछ दिनों बाद इसी साल मार्च महीने में जब पीड़िता घर पर अकेली सो रही थी, तब उसके जीजा ने कथित तौर पर उसके साथ रेप किया। इस घटना के बाद पीड़िता ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में पहुंच शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। फरार पिता की तलाश जारी है।


संबंधित आलेख: