• Home
  • News
  • Relief to the youth: Uttarakhand Transport Corporation will provide free travel to the candidates during Patwari and Lekhpal recruitment examination! Order issued, read how you can travel for free

युवाओं को राहतः पटवारी और लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को मुफ्त यात्रा करायेगा उत्तराखण्ड परिवहन निगम! आदेश जारी, पढ़ें कैसे कर सकेंगे फ्री सफर

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 11, 2023 09:02 AM
Relief to the youth: Uttarakhand Transport Corporation will provide free travel to the candidates during Patwari and Lekhpal recruitment examination! Order issued, read how you can travel for free

देहरादून। पटवारी/लेखपाल भर्ती की पुनः परीक्षा देने वाले युवाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने बड़ी राहत दी है। भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए निगम की ओर से मुफ्त यात्रा का आदेश जारी किया गया। आयोग द्वारा 12 फरवरी को आयोजित पटवारी/लेखपाल भर्ती की पुनः परीक्षा हेतु प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में किराये में शत-प्रतिशत की छूट दिये जाने के संबंध में भी आदेश जारी किया।
आदेश के मुताबिक जिसके द्वारा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयेग द्वारा आयोजित पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा में पूर्व सम्मिलित अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर पुनः सम्मिलित होने हेतु प्रदेश के अन्दर एवं उत्तराखण्ड से उत्तराखण्ड जाने में यदि उत्तर प्रदेश का भू-भाग भी पड़ता है तो उस पर भी उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित साधारण बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान कर निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये गये है।
आदेश के अनुसार उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी/लेखपाल की परीक्षा 12 फरवरी 2023 में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को उनके प्रवेश पत्र के आधार पर उनके निवास स्थान से परीक्षा स्थल के नजदीक बस स्टेशन तक निःशुल्क यात्रा सुविधा दिनांक 09.02.2023 से 12.02.2023 तक आने हेतु तथा परीक्षा उपरान्त 12.02.2023 से 15.02.2023 तक वापस जाने हेतु अनुमन्य होगी। इस दौरान निवास स्थान की कोई बाध्यता नहीं होगी तथा ई-टिकट मशीन पर निःशुल्क यात्रा Category में Government Exam प्रदर्शित होगा, जिसके उपरान्त परिचालक द्वारा अभ्यर्थियों का 6 अंको का Roll No. भरा जायेगा। यदि परिचालकों को अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी के बजाय Soft Copy (Mobile) भी दिखाया जाता है तो वह भी अनुमन्य होगा। परिपत्रों का शेष अंश यथावत रहेगा।


संबंधित आलेख: