• Home
  • News
  • Routes will change on Kanwar Yatra from July 4! Route diversion on Delhi-Dehradun highway! Police issued plan

कांवड़ यात्रा पर 4 जुलाई से बदल जाएंगे रास्ते! दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रूट डायवर्जन! पुलिस ने जारी किया प्लान

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 02, 2023 02:07 PM
Routes will change on Kanwar Yatra from July 4! Route diversion on Delhi-Dehradun highway! Police issued plan

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गाजियाबाद पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। 4 जुलाई से दिल्ली से देहरादून, सहारनपुर, बुलंदशहर की तरफ जाने वाले भारी/मालवाहक वाहनों का रूट बदल जाएगा। दिल्ली से कोई भी भारी वाहन लोनी होते हुए गाजियाबाद शहर के अंदर नहीं घुस पाएगा। ये सभी वाहन चौधरी चरण सिंह मार्ग का प्रयोग करते हुए दिल्ली से गाजीपुर मंडी होकर यूपी गेट आएंगे और फिर NH-9 होकर गंतव्य को निकलेंगे।

ये रहेगा भारी वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान

- दिल्ली-मथुरा-बदरपुर की तरफ से दिल्ली होकर बुलन्दशहर की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन गाजियाबाद न आकर ओखला बैराज, डीएनडी पुल व नोएडा में एंट्री करके नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस से नोएडा-कासना-श्यामनगर मण्डी होते हुए सिकन्द्राबाद में जीटी रोड पर निकलेंगे।
दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर भारी वाहन बागपत की ओर से लोनी में प्रवेशा नहीं कर सकेंगे। उपरोक्त वाहन ट्रोनिका सिटी/सोनिया विहार होते हुए दिल्ली की ओर अवागमन करेंगे।
- यूपी गेट की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन जिनका गंतव्य स्थल बुलंदशहर है, ये सभी वाहन डासना इंटरचेंज से ईस्टर्न पेरीफेरल होते हुए जाएंगे।
- दिल्ली से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन जिनको हरिद्वार, देहरादून जाना है, ये डासना इंटर सेक्शन से ईस्टर्न पेरीफेरल होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-एक से सोनीपत एवं करनाल होते हुए सहारनपुर होकर हरिद्वार, देहरादून की ओर जा सकेंगे।
- दिल्ली से सहारनपुर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन वजीराबाद पुल आउटर रिंग रोड होते हुए एनएच-1 से सोनीपत एवं करनाल होते हुए सहारनपुर की ओर जाएंगे।
- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे/एनएच-9 से गौर ग्रीन/खोड़ा/सेक्टर 62/सीआईएसएफ/छिजारसी/कनावनी पुस्ता से इन्द्रापुरम क्षेत्र में नीचे की ओर भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।
- एनएच-09 से संतोष मेडिकल (जल निगम टी-प्वाईन्ट) से नई लिंक रोड होकर मेरठ तिराहा के लिये भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।
- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर इनमैनटेक कॉलेज गाजियाबाद के सामने से मेरठ की ओर सभी भारी वाहनों का आवागनम पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। ये सभी वाहन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे इनमैनटेक कॉलेज गाजियाबाद से अपने बाएं से होकर ईस्टर्न पेरीफेरल का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जायेंगे।
- मेरठ, मोदीनगर, मुरादनगर से एएलटी, मेरठ तिराहा, मोहननगर की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।
- मेरठ से आने वाले भारी वाहनों का आवागमन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर और डासना से मेरठ की ओर एक्सप्रेस-वे पर भी आवागमन पूर्ण प्रतिबन्धित रहेगा।
- बुलन्दशहर से गाजियाबाद होकर दिल्ली जाने वाले सभी भारी वाहन गाजियाबाद न आकर श्यामनगर मंडी होते हुए कासना-ग्रेटर नोएडा से डीएनडी फ्लाईओवर होकर निकलेंगे।
- मुरादनगर गंगनहर पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन बंद रहेगा।


संबंधित आलेख: