• Home
  • News
  • Ruckus about fish: Youths got angry on getting less fish in the food during the wedding ceremony! Bride's father was beaten to death, happiness turned into mourning

मछली को लेकर बवालः शादी समारोह के दौरान भोजन में मछली कम मिलने पर भड़के युवक! दुल्हन के बाबा को पीट-पीटकर मार डाला, मातम में बदलीं खुशियां

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • June 01, 2023 06:06 AM
Ruckus about fish: Youths got angry on getting less fish in the food during the wedding ceremony! Bride's father was beaten to death, happiness turned into mourning

लखनऊ। यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बैजूडीहा गांव में मंगलवार रात शादी समारोह में जमकर बवाल हो गया। इस दौरान भोजन में मछली कम मिलने पर गांव के कुछ युवकों ने दुल्हन के बाबा गेना गुप्ता को पीटकर मार डाला। वहीं पथराव और मारपीट में दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। इस दौरान दूल्हे की चेन भी लूट ली गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल सुनीता गुप्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, लड़ाई-झगड़े के बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। बताया जा रहा है कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसके सामने भी आरोपी युवक मारपीट करते रहे। बाद में थाने से फोर्स आने पर आरोपी मौके से भागे। केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरात देवरिया जिले के बैतालपुर थाना क्षेत्र के सेमरही गांव से झंगहा थाना क्षेत्र के बैजूडीहा गांव में आई थी। गांव के उमेश गुप्ता की बेटी की शादी होनी थी। जयमाल के समय खाने का कार्यक्रम भी चल रहा था। खाने में मछली बनी थी। मछली दो बार परोसी गई। कुछ लोग तीसरी बार मछली मांग रहे थे। देरी होने पर घराती पक्ष के लोगों को गाली देने लगे और जूठा पत्तल फेंकने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन के घरवालों पर गांव के कुछ लड़के ईंट-पत्थर फेंकने लगे। पुलिस के आने के बाद आरेापी युवक भाग गए। शादी की रस्में पुलिस के पहरे में पूरी कराई गईं। मारपीट में चोट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।-मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ


संबंधित आलेख: