रुद्रप्रयाग: वार्निंग लेवल पर पहुंची अलकनंदा नदी! प्रशासन अलर्ट, शिव प्रतिमा पूरी तरह जलमग्न
रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी चेतावनी स्तर पर पहुंच गई है। जलस्तर बढ़ने के कारण बेलनी में नदी किनारे स्थित भगवान शिव की प्रतिमा एक बार फिर पूरी तरह जलमग्न हो गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वहीं, लगातार बारिश को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों और आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। रुद्रप्रयाग जिले में पिछले कई घंटों से लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर पर पहुंच गया है। जलस्तर में वृद्धि के चलते बेलनी में नदी किनारे स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा एक बार फिर पूरी तरह पानी में डूब गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लोगों से नदी के किनारों और जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की अपील की जा रही है। मौसम को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।