रुद्रप्रयागः महिला ने नदी में लगाई छलांग! एसडीआरएफ ने बरामद किया शव, इलाके में फैली सनसनी
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां ऊखीमठ क्षेत्रांतर्गत राउलैंक गांव में एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की रेसक्यू टीम अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंची। सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा उक्त महिला का शव नदी से बरामद किया गया। शव को कड़ी मशक्कत कर नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक महिला की पहचान 27 वर्षीय विनीता रावत के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।