• Home
  • News
  • Rudrapur: Allegation of dowry murder! Husband and mother-in-law and father-in-law arrested

रुद्रपुरः दहेज़ हत्या का आरोप! पति और सास-ससुर गिरफ्तार

  • Awaaz Desk
  • June 28, 2025
Rudrapur: Allegation of dowry murder! Husband and mother-in-law and father-in-law arrested

रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने दहेज़ हत्या के आरोप में मृतका के पति, ससुर और सास को गिरफ्तार किया है। तीनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। सीओ रुद्रपुर के मुताबिक भूरारानी निवासी दीपक कुमार पुत्र देवेन्द्र ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन निशा का विवाह 8 जुलाई 2022 को गांव के ही निवासी गोविंद साहनी पुत्र नथुनी साहनी के साथ हुआ। शादी में हेसियत के मुताबिक दहेज दिया था। दीपक के मुताबिक बहन ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद बहन पर उत्पीड़न बढ़ गया। कई बार ससुराल वालों को समझाया। घर से निकालने की धमकी देते थे। बताया कि 27 अप्रैल 2025 को सूचना मिली कि निशा की तबियत खराब हो गई। सूचना पर वह वहां पहुंचा तो बहन मृत अवस्था में पड़ी थी, दीपक ने बहन के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित का आरोप लगाया थे। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतका का पति, ससुर, सास को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।


संबंधित आलेख: