रुद्रपुरः एसएसपी से मिले भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मा! पुलिसकर्मियों के बर्ताव पर जताई नाराजगी, खेद जताने के साथ निपटा मामला
रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ट्रांजिट कैंप थाने में लालपुर महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीपा राय के साथ हुई घटना को लेकर जिले के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी से मिलकर रोष प्रकट किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री शर्मा ने कहा कि पुलिस को आमजन के साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानपूर्वक बात करनी चाहिए और उनकी बात को सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विकास शर्मा ने कहा कि पुलिस को जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद बनाकर रखना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो। एसएसपी ने प्रकरण पर खेद जताते हुए भविष्य में इसकी पुनरावर्ती न होने की बात कही। इसके बाद थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों द्वारा खेद जताने के बाद मामले का निपटारा हो गया। इस दौरान किच्छा मंडल अध्यक्ष अक्षय अरोड़ा, मंडल महामंत्री बलजीत गाबा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी, श्वेता मिश्रा, चंद्रकला राय आदि मौजूद रहे।