• Home
  • News
  • Rudrapur: Chief Development Officer listened to the problems of industry friends! Discussion took place on promoting industries

रुद्रपुरः मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी उद्योग मित्रों की समस्याएं! उद्योगों को बढ़ावा देने पर हुआ विचार विमर्श

editor
  • Awaaz Desk
  • January 27, 2024 12:01 PM
Rudrapur: Chief Development Officer listened to the problems of industry friends! Discussion took place on promoting industries

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए और उद्योग मित्रों की समस्याओं को सुनने के लिए रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा के द्वारा उद्योग मित्रों की समस्याओं को सुना और किस तरह से जनपद उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए इसको लेकर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विकास तथा संरक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर सम्भव सुविधाएं प्राथमिकता से मुहैया कराई जायेंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि औद्योगिक आस्थानों से सम्बन्धित कार्यों तथा समस्याओं का व्यक्तिगत रूचि लेते हुए प्राथमिकता से समाधान किया जाये। सिडकुल परिसर में दुकानों एवं शौचालयों के संचालन से सम्बन्धित कार्यवाही करते हुए 15 फरवरी तक सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ईएसआईसी अस्पताल से सिडकुल पन्तनगर को जोडने के लिए कनैक्टिंग रोड पर तजी से काम कराने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबन्धनक सिडकुल को दिये। और एल्डिको सिडकुल औद्योगिक पार्क सितारगंज में सड़क चौड़ीकरण के लिए शासन में भेजे गए प्रस्ताव की प्रति जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सिडकुल काशीपुर में आन्तरिक सड़क निर्माण कार्य हेतु 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। 


संबंधित आलेख: