• Home
  • News
  • Rudrapur: District Magistrate held a meeting! Instructions given to identify ineligible farmers for Kisan Samman Nidhi

रुद्रपुरः जिलाधिकारी ने ली बैठक! किसान सम्मान निधि के अपात्र किसानों को चिन्हित करने के दिए निर्देश

  • Awaaz Desk
  • May 16, 2025
Rudrapur: District Magistrate held a meeting! Instructions given to identify ineligible farmers for Kisan Samman Nidhi

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के डीएम नितिन सिंह भदोरिया ने कलेक्ट्रेट में किसान सम्मान निधि की बैठक ली, जिसमे उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की प्राथमिकता व महत्वाकांक्षी योजना है। इसलिए जनपद में शत प्रतिशत पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि माह जून में भारत सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि की किस्त किसानों के खाते में डीबीटी की जानी है। इसलिए एक सप्ताह के भीतर सभी पात्र किसानों का सत्यापन, ई-केवाईसी एवं बैंक खातों को आधार लिंक कराना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र सभी किसानों के खाते में धनराशि जा सकें। उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान जो किसान आयकर दायरे में, भूमि बेचने व अन्य कारण से अपात्र हो गये हैं उसकी सूची मुख्य कृषि अधिकारी को उपलब्ध कराएं, ताकि उनके नाम हटवाने के लिए भारत सरकार को भेजे जा सकें। 


संबंधित आलेख: