• Home
  • News
  • Rudrapur: Middle-aged man molests a girl! Enraged locals give him a sound thrashing; police teams are conducting raids to arrest him.

रुद्रपुरः अधेड़ ने बालिका से की छेड़छाड़! गुस्साए लोगों ने जमकर की धुनाई, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस की टीमें

editor
  • Awaaz Desk
  • July 11, 2026 01:07 PM
Rudrapur: Middle-aged man molests a girl! Enraged locals give him a sound thrashing; police teams are conducting raids to arrest him.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से एक इंसानियत को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप इलाके में स्थित चामुंडा मंदिर के पास 9 वर्षीय मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की गई है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरी हैवानियत को तुषार इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की दुकान के भीतर अंजाम दिया गया। दुकान के मालिक शिवम ने रास्ते से गुजर रही मासूम को बहला-फुलाकर और लालच देकर दुकान के अंदर बुलाया और दरवाजा बंद कर दिया। मासूम ने हिम्मत दिखाई और आरोपी के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब रही। रोती-बिलखती बच्ची ने घर पहुंचकर जब परिजनों को आपबीती सुनाई, तो पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्से से आगबबूला स्थानीय निवासियों ने तुरंत दुकान को घेर लिया और आरोपी शिवम को मौके पर ही दबोचकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। हंगामे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी लोगों के चंगुल से छूटकर भाग गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गुस्साए लोगों को शांत कराया। सीओ सिटी विभव सैनी के मुताबिक, पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी शिवम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं।
 


संबंधित आलेख: