• Home
  • News
  • Rudrapur: Now people will not have to make rounds of the Municipal Corporation headquarters! Zonal office opened in Awas Vikas

रुद्रपुरः अब लोगों को नगर निगम मुख्यालय के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर! आवास विकास में खुला जोनल कार्यालय

  • Awaaz Desk
  • May 09, 2025
Rudrapur: Now people will not have to make rounds of the Municipal Corporation headquarters! Zonal office opened in Awas Vikas

रुद्रपुर। रुद्रपुर के आवास विकास कॉलोनी में आज नगर निगम द्वारा एक नए जोनल कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल और मेयर विकास शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस नए जोनल कार्यालय की स्थापना वार्ड नंबर 37, 38, 39, 40 और 5, 6 की जनता की सुविधाओं और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए किया गया है। कार्यालय के माध्यम से साफ-सफाई, जल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, कचरा निस्तारण जैसी मूलभूत समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि यह कार्यालय नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर समाधान करेगा। हमारा उद्देश्य लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। वहीं मेयर विकास शर्मा ने कहा कि यह जोनल कार्यालय आम जनता के लिए एक राहत का केंद्र साबित होगा। अब लोगों को नगर निगम के मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय क्षेत्र के पार्षद, स्थानीय निवासी एवं नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे। 


संबंधित आलेख: