• Home
  • News
  • Rudrapur: Republic Day celebrated with pomp at Paramount Educational Academy! Colorful programs enthralled the gathering, children took out Prabhat Pheri

Rudrapur: पैरामाउंट एजुकेशनल एकेडमी में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस! रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां, बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

editor
  • Awaaz Desk
  • January 26, 2024 10:01 AM
 Rudrapur: Republic Day celebrated with pomp at Paramount Educational Academy! Colorful programs enthralled the gathering, children took out Prabhat Pheri

रुद्रपुर। पैरामाउंट एजुकेशनल एकेडमी ने 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इस दौरान अतिथियों, प्रधानाचार्यों और छात्रों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत गाए गए और सुंदर नृत्य भी प्रस्तुत किया। इसके बाद स्कूल की ओर से रैली निकाली गई।

इस अवसर पर पैरामाउंट एजुकेशनल एकेडमी एवं सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक लक्ष्मी चंद पंत, जनार्दन पांडे, कोषाध्यक्षा चंद्रा धामी, सचिव रविंद्र सिंह धामी, बलदेव सिंह, हरीश चंद्र उपाध्याय, गिरीश चंद्र जोशी, भीम सिंह रावल, विद्यालय प्रबंधक सुनीता धामी, प्रधानाचार्या हुमा परवीन, शालिनी रानी, अमिता बिष्ट, कमला पांडे, मंजू चंदोला, हिमांशी, प्रीति, कोमल, सोनी, तनु, दुर्गा, मंजू जोशी, नेहा, विजय, शांति, मंजू व दुर्गेश आदि उपस्थित थे।


संबंधित आलेख: