रुद्रपुरः उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री हो ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म! विधायक अरोरा ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, बताई बड़ी वजह
रुद्रपुर। भाजपा विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म को उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री करने की मांग की है। पत्र में कहा गया कि हिन्दू धर्म के खिलाफ हो रहे अत्याचार, महिलाओं के साथ हो रहे शोषण और लव जिहाद जैसे अति महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरण हेतु आज 5 मई को ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म रिलीज हुई है। कहा गया कि इस फिल्म के स्टोरी में इस्लाम को बढ़ाने के नाम पर हमारे हिन्दू धर्म के बच्चियों के साथ जो शोषण और अत्याचार किया जा रहा है ऐसी 32,000 पीड़ित बच्चियों पर हुए अत्याचार की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म निश्चित रूप से हमारे बच्चियों के सुरक्षा हेतु एक अत्यंत महत्वपूर्ण फिल्म है। कहा कि ऐसे में इस फिल्म का जनजागरण होना आवश्यक है। कहा कि उत्तराखण्ड सरकार पहले से ऐसे गंभीर विषयों पर सराहनीय कार्य कर रही है। और जनहित में इस फिल्म के प्रचार-प्रसार में ‘द केरला स्टोरी’ को ट्रैक्स फ्री करना चाहिए।