रूस यूक्रेन जंग चौथा दिन:राजधानी कीव में रूस ने तेल डिपो पर दागी मिसाइल,चारो ओर फैला जहरीला धुंआ,मची अफरातफरी, अमेरिका ने कहा अब दो ही विकल्प बचे
पूरी दुनिया को रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध से विश्वयुद्ध का डर सता रहा है। आज रूस यूक्रेन के बीच महाभारत का चौथा दिन है और रूस ने हमले और तेज़ कर दिए है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में तेल डिपो पर मिसाईल दाग दी जिसके बाद कीव में जहरीला धुंआ चारो तरफ फैल गया है।जहरीले धुंए की वजह से लोगो मे अफरातफरी मची हुई है लोग सांस नही ले पा रहे है। जहरीले धुंए को फैलता देख यूक्रेन ने अलर्ट जारी किया है कि कोई भी घर से बाहर न निकले खड़की दरवाजे सब अच्छे से बन्द कर ले।
आपको बता दें कि रूसी हमले के बाद यूक्रेन में सैकड़ो नागरिकों के मारे जाने की खबर सामने आई है रूस के हमले से नाराज़ अमेरिका यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने रूस के सेंट्रल बैंक में प्रतिबंध लगा दिया है,उधर जर्मनी ने भी रूसी विमानों के लिए अपने एयर स्पेस बन्द कर दिए है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि, हमारे पास दो ही विकल्प हैं एक यह है कि हम रूस से सीधे लड़ें। यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। दूसरा यह है कि, यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी देश अंतरराष्ट्रीय काूनन का उल्लंघन करने उसे इसकी कीमत चुकानी पड़े।