रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ़ों के बांधे पुल, मोदी है सच्चे देशभक्त, मोदी है आईस ब्रेकर,आने वाला भविष्य भारत का
28/10/2022
भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की गिनती दुनिया के सबसे चर्चित प्रधानमंत्रियों में की जाती है। ज़्यादातर देशों के दिग्गज नेता राष्ट्रपति प्रधानमंत्री भारत के पीएम का लोहा मानने लगे है। गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को में वल्दायी डिस्कशन क्लब की 19वी वार्षिक बैठक में
पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने रूस और भारत के रिश्तों पर भी खुल कर बात की।
पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी उन लोगों में से एक हैं जो स्वतंत्र विदेश नीति को लागू करने में सक्षम हैं और वह एक सच्चे देशभक्त हैं. वह अपने लोगों के हितों की रक्षा करना अच्छे से जानते हैं. मोदी एक आइस ब्रेकर की तरह हैं. कई देशों और लोगों ने भारत पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, लेकिन इन सबके बावजूद मोदी ने भारत पर कोई भी प्रतिबंध लगाने की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया. वह एक तरह से इस मोर्चे पर आइस ब्रेकर की तरह हैं. भारत ने विकास में जबरदस्त सफलता हासिल की है और आगे भारत का ग्रेट फ़्यूचर है.'
पुतिन द्वारा की गई पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ अब सोशल मीडिया में भी काफ़ी सुर्खियां बटोर रही है।
पुतिन ने आगे कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में भारत में बहुत कुछ किया गया है. स्वाभाविक रूप से वह एक देशभक्त हैं. मेक इन इंडिया के लिए उनका विचार आर्थिक और नैतिक दोनों रूप से मायने रखता है. भविष्य भारत का है. भारत को सबसे बड़ा लोकतंत्र होने पर गर्व हो सकता है और भारत व रूस के बीच एक विशेष रिश्ता है.' पुतिन ने रूस और भारत के पुराने और मजबूत संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, 'हमारे बीच व्यापार में और वृद्धि हुई है. पीएम मोदी ने मुझसे भारत को उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कहा था और इसमें 7.6 गुना वृद्धि हुई है. कृषि में व्यापार लगभग दोगुना हो गया है.'