• Home
  • News
  • Russo-Ukraine War: Kyiv, capital of Ukraine, shaken by blasts! Destruction everywhere, missiles fired at the railway station

रूस-यूक्रेन युद्धः धमाकों से दहली यूक्रेन की राजधानी कीव! हर तरफ तबाही का मंजर, रेलवे स्टेशन पर दागी मिसाइलें

editor
  • Manoj Kumar
  • March 03, 2022 05:03 AM
Russo-Ukraine War: Kyiv, capital of Ukraine, shaken by blasts! Destruction everywhere, missiles fired at the railway station

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच आज आठवें दिन भी युद्ध जारी है। इस दौरान रूस द्वारा लगातार यूक्रेन पर हमले किए जा रहे हैं, जिससे यूक्रेन में तबाही जैसे हालात हैं। यूक्रेन की राजधानी में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं, जिससे लोग सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि अभी कुछ देर पहले ही रूसी सेना ने राजधानी कीव के एक रेलवे स्टेशन पर मिसाइलें दागी है, बताया जा रहा है कि जब यह हमला हुआ तब उक्त रेलवे स्टेशन से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि इस हमले में कई लोगों की मौत हो सकती है, हांलाकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उधर रूसी सेना ने खेर्सोन पर भी कब्जा कर लिया है, रूस के बाद खेर्सोन के मेयर इगोर कोल्यखेव ने पुष्टि की है कि रूसी सैनिक पोर्ट सिटी पर कब्जा करने चुके हैं। दूसरी ओर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के कार्यालय ने बयान दिया है कि लड़ाई अभी भी जारी है। इधर हमले के साथ ही शांति की कोशिशें भी चल रही हैं। दोनों देशों के टॉप अफसर बेलारूस-पोलैंड बॉर्डर पर बैठक कर रहे हैं। इससे पहले यूक्रेन ने मांग की है कि रूस को ग्लोबल इंटरनेट पर भी बैन किया जाए, जिससे उसके झूठ का प्रचार रुके।


संबंधित आलेख: