• Home
  • News
  • Sad: Himachal Deputy CM Mukesh Agnihotri's wife passes away! Died due to heart attack, died on the way

दुखदः हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन! हार्ट अटैक से मौत, रास्ते में तोड़ा दम

editor
  • Awaaz Desk
  • February 10, 2024 06:02 AM
Sad: Himachal Deputy CM Mukesh Agnihotri's wife passes away! Died due to heart attack, died on the way

चंड़ीगढ़। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सिम्मी अग्निहोत्री को हार्ट अटैक पड़ा था, जिसके बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार देर रात अपनी फेसबुक पोस्ट पर दुखद समाचार शेयर किया। उन्होंने लिखा कि अत्यंत दुःखी हृदय से सूचित कर रहे हैं कि प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री जी इस नश्वर संसार को छोड़, प्रभु के चरणों में विलीन हो गईं हैं।

उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए हमारे पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद स्थित निजी निवास आस्था कुंज में दोपहर 01:00 बजे तक रखा जाएगा। अंतिम संस्कार शनिवार 10 फ़रवरी दोपहर 02:00 बजे मोक्ष धाम गोंदपुर जयचंद (हरोली) में किया जाएगा। ॐ शांति ॐ'। जानकारी के मुताबिक गोंदपुर जयचंद में अपने निवास पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री की शुक्रवार देर शाम तबीयत खराब हो गई। चिकित्सीय सहायता के बाद रात्रि उन्हें का चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था और कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


संबंधित आलेख: